
बिहारः नीतीश पर बरसे तेजस्वी, कहा- CM का रवैया तानाशाह वाला, ये होते कौन हैं उंगली दिखाकर बात करने वाले?
AajTak
Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में बीते दिन एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी का ध्यान खींचा. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा स्पीकर सिन्हा के बीच जमकर बहस हुई. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि ये गलत है. सीएम को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
Bihar Politics News: बिहार में विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बहुत दुखद और निंदनीय है. विधानसभा अध्यक्ष हाउस का कस्टोडियन होता है, आप उसे डायरेक्ट नहीं कह सकते हैं. डिक्टेट नहीं कर सकते हैं. मुख्यमंत्री उन्हें झाड़ लगा रहे थे. लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्पीकर से क्या-क्या नहीं कहा.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिए. इस तरह का रवैया गलत है. इससे साफ जाहिर होता है कि यह तानाशाही का दौर चल रहा है. तेजस्वी ने कहा कि पुराने मामलों में क्या जांच हो रही है. इसे सदन में स्पष्ट करें.
तेजस्वी बोले कि जब मंत्री सवालों का जवाब नहीं दे पाते तो प्रश्न को स्थगित करना पड़ता है. मुख्यमंत्री आते हैं और स्पीकर को ही झाड़ने लगते हैं. और स्पीकर से कहते हैं कि आपको संविधान नहीं पता है. साथ ही कहा कि आप उंगली दिखाकर बात करने वाले होते कौन हैं. इस तरह से बात करना गलत है.
तेजस्वी बोले- बीजेपी विधायक लगाते हैं आरोप
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के विधायक अपने ही मंत्री पर आरोप लगाते हैं. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरकार पर आरोप लगाते हैं. जेडीयू के मंत्री इस्तीफा दे देते हैं.
गठबंधन की पार्टी भाजपा ने भी किया विरोध

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










