
बिहारः नीतीश के खिलाफ अब बीजेपी विधायक ने खोला मोर्चा, बोले- तूफान आएगा
AajTak
बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर सीएम नीतीश कुमार के भड़कने को लेकर सियासी रार अब और बढ़ती नजर आ रही है. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जो किया, ठीक नहीं किया.
बिहार विधानसभा में एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर बरस पड़े थे. विधानसभा में हुई इस घटना के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ताओं ने अपनी गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अब बीजेपी के विधायक भी नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाने लगे हैं.
बीजेपी के विधायक विनय बिहारी ने मंगलवार को आजतक से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ जो व्यवहार किया, वह गलत था. सीएम नीतीश कुमार ने जो किया, वह गलत किया.
उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी इस मसले को हल्के में नहीं लेगी. विनय बिहारी ने कहा कि तूफान आएगा. गठबंधन को लेकर एक सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक ने कहा कि ये कब तक चलेगा, यह नहीं पता. उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायकों पर भी हमला बोला. विनय बिहारी ने जेडीयू विधायकों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की और 'हिजड़ा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.
बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में विधायकों की कोई हैसियत ही नहीं रही कि वे कुछ काम करवा सकें. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बिहार एनडीए में चल रही सियासी उठा-पटक विधानसभा में जगजाहिर हो गई थी. सीएम नीतीश कुमार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर ही बरस पड़े और दो टूक कह दिया कि ऐसे नहीं चलेगा.
तमतमाए नीतीश ने स्पीकर को झाड़ते हुए ये भी कहा कि हमारी सरकार न तो किसी को बचाती है और ना ही फंसाती है. सीएम नीतीश ने स्पीकर को संविधान का पाठ भी पढ़ाया था. इसके बाद जेडीयू के प्रवक्ता भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोले बैठे हैं. जेडीयू और बीजेपी, दोनों ही गठबंधन सहयोगी विधानसभा में हुई घटना को लेकर अब आमने-सामने आते नजर आ रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











