
बिहारः चिता से धुंआ उठता देख लोगों ने किया हंगामा, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
AajTak
श्मशान घाट ने पास लोगों के अतिक्रमण कर खेती करना शुरू कर दिया है. इसके चलते शवों को घरों के आस-पास जलाना पड़ता है. लिहाजा चिता से निकलने वाले धुएं से परेशानी होने की बात कहककर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.
बिहार के नालंदा में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान बवाल हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. दरसअल घटना नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र की है. जहां एक परिवार शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे थे. जैसे ही शव को जलाया गया, तो आसपास रहने वाले लोग मौके पर आ गए और विवाद खड़ा कर दिया. लोगों ने चिता के धुएं को लेकर हंगामा किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











