
बिहारः गृहमंत्री अमित शाह ने किया बाबू कुंवर सिंह को नमन, कहा- ये वीरों की धरती
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह ने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में ये संकल्प लेना होगा कि हमने जो हासिल किया है, वह चिरस्थायी रहे.
बिहार के जगदीशपुर में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वीर कुंवर सिंह को नमन किया. साथ ही कहा कि यह वीरों की धरती है. गृहमंत्री ने कहा कि आज यहां राष्ट्रभक्ति का उफान साफ तौर पर देखा जा सका है. लाखों लाख लोग चिलचिलाती धूप में मौजूद हैं.
गृहमंत्री ने कहा कि वीर बाबू कुंवर सिंह के बलिदान और त्याग के अनुरूप इतिहासकारों ने उन्हें उचित स्थान नहीं दिया. लेकिन आज बिहार की जनता ने उनका नाम इतिहास में अमर कर दिया है.
अमित शाह ने कहा कि आज यहां लाखों लोग तिरंगा लेकर बाबू कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसा उत्साह प्रशंसनीय है. अमित शाह ने कहा कि यह विश्वामित्र की जन्मभूमि है, यहां भगवान श्रीराम ने ताड़का वध किया था. यहीं से मिथिला जाने की प्रेऱणा मिली थी. साथ ही कहा कि महान कवि, वशिष्ठनारायण की जन्मभूमि रही. ये शिवपूजन सहाय, कवि शैलेंद्र, बिंदेश्वरी दुबे की भूमि है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने हमें कुछ लक्ष्य रखे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों की स्मृति औऱ कृति को जीवंत करना है, ताकि युवा पीढ़ी के मन में यह यशोगान करती रहे. साथ ही देश ने 75 साल में जो भी हासिल किया है, इसे चिरस्थायी बनाए रखना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









