
बिहारः केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कही इस्तीफा देने की बात, BJP में मची खलबली, देखें VIDEO
AajTak
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इस्तीफा देने की बात कही है. दरअसल वह एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ता उनका विरोध करने लगे. इस पर उन्होंने कहा कि वह नार्मल नेता नहीं हैं, जो सत्ता में बने रहने के लिए ललायित रहते हैं.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा से बीजेपी के सांसद आरके सिंह का एक बयान सामने आया है. इसमें वह अपना इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं. एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अपने कई प्रपोजल लंबित रहने की वजह से इस्तीफे की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कार्यक्रम में ये भी कहा कि वह नॉर्मल नेता नहीं हैं, जो सत्ता में बने रहने के लिए ललायित रहते हैं.
आरके सिंह ने रविवार को आरा जैन कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने और विश्वविद्यालय को तीन खंडों में बांटने को लेकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया.
हालांकि आरके सिंह ने विरोध कर रहे छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया और जब छात्र नहीं माने, तो उन्होंने कहा कि आप लोग हमें राजनीति मत सिखाइए. हम वैसे नेता नहीं हैं, जो कुर्सी के लिए लालायित रहते हैं. हमारे द्वारा कल प्रपोजल दिया गया है, जो अभी तक लंबित है. इस बात को लेकर हमने देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफे की पेशकश भी कर दी गई है.
हालांकि आरके सिंह के इस बयान के बाद पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वह कुछ भी बोलने से साफ मना करते नजर आए. आरके सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी में खलबली मच गई है. इसके साथ ही अन्य राजनीतिक पार्टियों में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.
ये भी देखें

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










