
बिस्तर पर चार शेरों संग दिखी महिला... Video देख सोशल मीडिया पर आए ये रिएक्शन
AajTak
ब्रिटिश कंजरवेशनिस्ट फ्रीया ऐस्पिनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फ्रीया चार बचाए गए शेर के बच्चों के साथ बिस्तर में सोती हुई नजर आ रही हैं.वीडियो में, फ्रीया के चारों ओर शेर के शावक दिखाई देते हैं, जो पालतू जानवरों की तरह उनके पास झुके हुए हैं. कुछ शावक फ्रीया के गालों को चाटते हुए और कुछ उनकी गर्दन को किस करते हुए नजर आते हैं.
ब्रिटिश कंजरवेशनिस्ट फ्रीया ऐस्पिनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फ्रीया चार बचाए गए शेर के बच्चों के साथ बिस्तर में सोती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में, फ्रीया के चारों ओर शेर के शावक दिखाई देते हैं, जो पालतू जानवरों की तरह उनके पास झुके हुए हैं. कुछ शावक फ्रीया के गालों को चाटते हुए और कुछ उनकी गर्दन को किस करते हुए नजर आते हैं.
फ्रीया ऐस्पिनल ने वीडियो के कैप्शन में इन शेर के बच्चों की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि इन शावकों को एक ब्रीडर के कैद से रेस्क्यू किया गया था, जो उन्हें मुनाफे के लिए इस्तेमाल कर रहा था. बचाव से कुछ ही समय पहले इन शावकों को मारने की तैयारी की जा रही थी. ऐसे में ऐस्पिनल और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन मासूम जानवरों की जान बचाई.
देखें वीडियो
फ्रीया ने बताया कि इन शेर के बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने उन्हें मां की तरह पालना शुरू किया है. उनका लक्ष्य है कि इन शेर के बच्चों को अफ्रीका भेजा जाए, जहां उनका प्राकृतिक आवास है, जैसा उन्होंने पहले भी अन्य शेरों के साथ किया है.
फ्रीया अक्सर जंगली जानवरों के प्रति अपने प्यार को दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. देखें उनकी पोस्ट

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












