
बिलक़ीस के अपराधियों की रिहाई सावरकर की विचारधारा के अनुरूप है
The Wire
सावरकर ने अपनी किताब '6 गौरवशाली अध्याय' में बलात्कार को राजनीतिक हथियार के तौर पर जायज़ ठहराया था. आज़ाद होने के बाद एक अपराधी ने कहा भी कि उन्हें उनकी राजनीतिक विचारधारा के कारण दंडित किया गया. वे शायद यह कहना चाह रहे हों कि उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया था, मात्र सावरकर की राजनीतिक विचारधारा लागू की थी.
यह ठीक ही था कि गुजरात सरकार ने भारत की आज़ादी की 75वीं सालगिरह उन 11 अपराधियों को जेल से आज़ाद करके मनाई जिन्होंने 2002 में बिलकीस बानो और दूसरी औरतों का सामूहिक बलात्कार किया था और बिलकीस की 3 साल की बच्ची सालेहा को मार डाला था.
ये सब आज़ाद किए जाने के लिए पर्याप्त योग्य थे क्योंकि आख़िर इन्होंने मुसलमान औरतों का बलात्कार किया था और मुसलमानों की हत्या की थी, जैसी वीर सावरकर की इच्छा थी. इसे अपराध कैसे कहा जा सकता है? यह सावरकर के मुताबिक़ एक राजनीतिक या विचारधारात्मक कार्रवाई थी.
सरकारों ने इस साल किसी भी दूसरे साल से अधिक सावरकर को भारतीय स्वतंत्रता प्रमुख नायक के रूप में पेश किया था. उनकी विचारधारा आज के भारतीय राज्य की आधिकारिक विचारधारा है. वीर सावरकर ने अपनी किताब ‘6 गौरवशाली अध्याय’ में बलात्कार को राजनीतिक हथियार के तौर पर जायज़ ठहराया था.
आज़ाद होने के बाद एक अपराधी ने कहा भी कि उन सबको उनकी राजनीतिक विचारधारा के कारण दंडित किया गया था. वे शायद यह कहना चाह रहे हों कि उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया था, मात्र सावरकर की राजनीतिक विचारधारा को लागू किया था.

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.








