
बिल्ली ने एक मिनट में किया ऐसा काम, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम- VIDEO
AajTak
किट कैट को त्रिशा सीफ्राइड नामक महिला पालती हैं. उनकी ही मदद से किट कैट ने 1 मिनट के भीतर सबसे अधिक स्किपिंग की. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
इस बिल्ली ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. उसने एक मिनट के भीतर 9 बार स्किपिंग की. 13 साल की इस बिल्ली का नाम किट कैट है. उसने अपनी स्किपिंग स्किल का अद्भुत प्रदर्शन किया है. किट कैट को त्रिशा सीफ्राइड नामक महिला पालती हैं. उनकी ही मदद से किट कैट ने एक मिनट के भीतर सबसे अधिक स्किपिंग की हैं.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उसने लिखा है, 'ये बिल्ली का बच्चा अपने पूरे जीवन इसी क्षण के लिए ट्रेनिंग लेता रहा है.' वहीं सीफ्राइड ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से कहा, '6 महीने का किट कैट खेतों में लोगों की भारी भीड़ के सामने रस्सी कूद रहा था, जिससे इस मिथक को तोड़ने में मदद मिली कि बिल्लियों को ट्रेनिंग नहीं दी जा सकती.'
यह भी पढ़ें- नहीं पता TV क्या है, युद्ध की भी खबर नहीं... 40 साल से घने जंगल में था परिवार, ऐसे हुई खोज
20 तरह के करतब करने में माहिर
एक एनिमल टैलेंट एजेंसी चलाने वाली सीफ्राइड को किट कैट, उसके भाई-बहन और उसकी मां एक खेत में मिले थे. जीडब्ल्यूएस ने कहा कि सीफ्राइड कई साल से एक प्रोफेशनल एनिमल ट्रेनर के रूप में काम कर रही हैं. किट कैट के पास केवल रस्सी कूदने का ही टैलेंट नहीं है. बल्कि वो करीब 20 तरह के करतब भी कर सकता है, जिसमें हाई फाइव देना, हाथ हिलाना, घूमना, किसी के आदेश पर म्याऊं-म्याऊं करना, एक निशान पर जाना और अपने पंजे से उसे छूना शामिल है.
हाई फाइव है बिल्ली की पसंदीदा ट्रिक

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











