
बिल्डिंग गिरने का लाइव Video सोशल मीडिया पर वायरल, चंद सेकंड में बना मलबे का ढेर
AajTak
इस क्षेत्र में कई मकान जर्जर हालत में हैं, नगर निगम के नोटिस जारी करने के बावजूद किसी ने भी जर्जर मकान नहीं हटाए हैं. कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक इमारत ढह गई थी.
गुजरात के आणंद जिले में एक मकान के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जिले के पेटालाद इलाके की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मकान अचानक से ढह जाता है और आसपास खड़े लोग बस उसे देखते रह जाते हैं. जानकारी के मुताबिक ये पुरानी इमारत पेटालाद के चौकसी बाजार में स्थित थी.
इस घर में एक परिवार रहता था. साथ ही नीचे दुकानें भी थीं. इमारत का एक हिस्सा गिरने पर घर में रहने वाले सभी लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ. इस क्षेत्र में कई मकान जर्जर हालत में हैं, नगर निगम के नोटिस जारी करने के बावजूद किसी ने भी जर्जर मकान नहीं हटाए हैं. कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक इमारत ढह गई थी.
यह भी पढ़ें- हवा में उड़ते शहद और ब्रेड... एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से शेयर किया VIDEO, दिखाया कैसे खाते हैं खाना
4 घंटे तक बाधित हुई बिजली
इमारत चालू बिजली लाइन पर गिर गई थी, जिसके कारण वहां करीब 4 घंटे तक बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही. एमजीवीसीएल (मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिजली लाइन की मरम्मत कर बिजली को बहाल किया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर कुछ जानवर खड़े हैं.
आसपास कुछ लोग खड़े हुए हैं. तभी इमारत अचानक से गिर जाती है. चारों तरफ धूल छा जाती है. और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











