
बिलावल भुट्टो ने PM मोदी के खिलाफ फिर उगला जहर, पार कीं सारी हदें
AajTak
बिलावल ने कहा कि गुजरात का कसाई कश्मीर का कसाई बनने जा रहा है. उन्होंने अपने कार्यकाल में विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भारत से संबंधों को लेकर पाकिस्तान का रुख बहुत स्पष्ट और तर्कसंगत है, जब तक जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाता तब तक भारत के साथ अर्थपूर्ण संवाद की कोई जगह नहीं है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि गुजरात का कसाई अब कश्मीर की राह पर है. बिलावल ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.
उन्होंने इस दौरान 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले और मानवाधिकार के उल्लंघनों को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. बिलावल ने कहा कि गुजरात का कसाई कश्मीर का कसाई बनने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत से संबंधों को लेकर पाकिस्तान का रुख बहुत स्पष्ट और तर्कसंगत रहा है, जब तक जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाता तब तक भारत के साथ अर्थपूर्ण संवाद की कोई जगह नहीं है. भारत ने न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रस्तावना का भी उल्लंघन किया है. भारत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों का भी उल्लंघन किया है.
बिलावल ने कहा कि भारत के साथ अर्थपूर्ण संवाद को लेकर पाकिस्तान के लिए भारत के साथ अर्थपूर्ण संवाद की कोई जगह नहीं है. बिलावल ने कहा कि मैंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी कहाथा कि हमें पीएम मोदी से किसी बेहतर की उम्मीद नहीं है. वह गुजरात के कसाई हैं.
कश्मीर विदेश नीति का अहम हिस्सा
बिलावल ने कहा कि कश्मीर उनकी विदेश नीति का अहम हिस्सा रहा है. पाकिस्तान इस्लामोफोबिया और पवित्र कुरान के अपमान के मुद्दे से निपटने के प्रयास करता रहा है. उन्होंने एससीओ बैठक को लेकर कहा कि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शिरकत करने के लिए गोवा गए थे, जहां मैंने कई मुद्दों पर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट किया था, जिस वजह से भारत को एससीओ राष्ट्रप्रमुखों की बैठक वर्चुअली करने को मजबूर होना पड़ा था.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






