
बिभव के iPhone से खुलेंगे राज! आरोपी को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, डेटा रिकवर करने की कोशिश में जुटी FSL टीम
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 13 मई को केजरीवाल के घर में मौजूद सभी स्टाफ मेंबर्स के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं. इस मामले का मुख्य आरोपी केजरीवाल का पूर्व PA बिभव कुमार है. वो 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर है. जानकारी के मुताबिक रिमांड के दौरान बिभव पुलिस जांच मे सहयोग नहीं कर रहा है.
AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 मई को केजरीवाल के घर में मौजूद सभी स्टाफ मेंबर्स के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं. इस मामले का मुख्य आरोपी केजरीवाल का पूर्व PA बिभव कुमार है. वो 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर है. जानकारी के मुताबिक रिमांड के दौरान बिभव पुलिस जांच मे सहयोग नहीं कर रहा है.
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि बिभव कुमार ने सीएम आवास में सबूत मिटाने की कोशिश की है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार (18 मई) को बिभव को गिरफ्तार किया था, इसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले गई थी. पूछताछ के बाद पुलिस ने विभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
मुंबई में फॉर्मेट किया मोबाइल
दिल्ली पुलिस ने अपनी रिमांड कॉपी में कहा था कि आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपना मोबाइल कल ही मुंबई में फॉर्मेट किया है. जबकि आरोपी के मुताबिक बिभव कुमार iPhone-15 यूज कर रहे हैं. ये डिवाइस पासवर्ड प्रोटेक्टेड है. पुलिस ने रिमांड कॉपी में कहा कि अभियुक्त की व्यक्तिगत उपस्थिति और सहायता के बिना उसे खोलना संभव नहीं है. फोन और इसमें मौजूद ऐप्स तक आरोपी की मदद के बगैर नहीं पहुंचा जा सकता है.
सभी लोकेशन पर जाएगी पुलिस
इस मामले की तह तक जाने के लिए दिल्ली पुलिस आज बिभब को लेकर मुंबई निकल गई है. मुंबई प्रवास के दौरान बिभब जहां-जहां गया था पुलिस उसे उन सभी लोकेशन पर लेकर जाएगी. पुलिस की जांच के लिए सबसे अहम ये जानना है कि बिभब ने अपने फोन को क्यों और कहां फॉरमेट किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











