
बिपरजॉय इफेक्ट! दिल्ली में गर्मी से राहत, जानें UP को कब मिलेगा हीटवेव से छुटकारा
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी में बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. इस बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही मौसम खुशनुमा है. दिन की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में फिर से बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सफदरजंग, लोधी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर में नोएडा, दादरी, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और आसपास के इलाकों में हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी हैं.
बिपरजॉय के असर से दिल्ली में हो रही बारिश
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में जो मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है उसके पीछे वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं बल्कि साइक्लोन का इफेक्ट है. IMD के मुताबिक, अभी 24 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम इसी तरह बना रहेगा. वहीं, बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा.
डूबे घर-मकान, अस्पतालों में भरा पानी, Cyclone बिपरजॉय से राजस्थान के रेगिस्तान में सैलाब का मंज़र
मौसम के यूं करवट लेने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है.
पूरे हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












