
बिना हेलमेट पकड़ा तो ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गया युवक, दांतों से चबा डाली उंगली, VIDEO
AajTak
वायरल वीडियो में एक शख्स बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर रोके जाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ गया. इतना ही नहीं बल्कि वह तो इस कदर भड़का कि उसने दातों से पुलिसकर्मी की उंगली काट ली.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर साझा किये गए ये वीडियो कभी हमारे चेहरे पर हंसी लेट हैं तो कभी इनमें ऐसा बहुत कुछ होता है जिसे देखकर इंसान खौफजदा हो जाए. ऐसा ही एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर तैर रहा है.
ताजा वीडियो बेंगलुरु का है जहां विल्सन गार्डन 10वें क्रॉस के पास हेलमेट न पहनने के कारण रोके जाने पर एक बाइक सवार ने ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के साथ जो किया वह कल्पना से परे है.
वीडियो में बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर रोके जाने पर एक व्यक्ति ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ गया. इतना ही नहीं बल्कि वह तो इस कदर भड़का कि उसने दातों से पुलिसकर्मी की उंगली काट ली.
12 फरवरी को विल्सन गार्डन इलाके में हुई यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए, एक पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि, उस व्यक्ति के खिलाफ एफटीवीआर (ट्रैफिक कॉन्स्टेबल द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन) का उपयोग करके 'नो हेलमेट' उल्लंघन के लिए एक संपर्क रहित मामला दर्ज किया गया था.'
उन्होंने बताया कि 'शख्स ने कांस्टेबल पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












