
बिना युद्ध, बिना खर्च, पड़ोसी होगा पस्त... सैटेलाइट तस्वीरों में देखें कैसे पहलगाम हमले के बाद भारत ने PAK को पानी के लिए तरसाया
AajTak
अभी सिंधु जल समझौते पर ब्रेक लगे महीने भर से ज्यादा हुआ है लेकिन पाकिस्तान में त्राहिमाम मच गया. सिंधु नदी के बारे में सोच-सोचकर पाकिस्तानी सांसदों का हलक सूखा जा रहा है तो पाकिस्तान के किसानों को यही चिंता खाए जा रही है कि अब खेतों की सिंचाई कैसे होगी. भारत का ये कदम, पाकिस्तान को कई बार युद्धभूमि में मिली हार से भी ज्यादा चोट देने वाला साबित हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने तो सिंधु के पानी को लेकर अभी कुछ किया ही नहीं है. तो आखिर क्या है पीएम मोदी का सिंधु जल समझौते पर आखिरी दांव? पाकिस्तान पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने जिस तरह से सिंधु जल समझौते को निलंबित किया है उसे आतंक के खिलाफ जंग में निर्णायक बताया जा रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक ये तो सिर्फ शुरुआत है. PM ने सिंधु जल समझौते को लेकर आज कहा कि अभी तो उन्होंने कुछ किया ही नहीं है. सवाल ये है कि क्या सिंधु जल समझौते पर मोदी का आखिरी दांव अभी बाकी है?
ऑपरेशन सिंदूर से पस्त पड़े पाकिस्तान के सामने भूखे प्यासे मरने की नौबत जल्द आ सकती है. पाकिस्तान के नेताओं को पसीने आ रहे हैं और वो रहम की भीख मांग रहे हैं. पाकिस्तान को सीधा करने के लिए भारत ने जो सिंधु जल समझौता निलंबित किया है उसे लेकर पाकिस्तान में लोग परेशान है. सरकार पसोपेश में है कि वो इस समस्या से कैसे निपटे? 60 सालों से पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते का बेजा फायदा उठाया लेकिन अब भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे.
भारत के फैसले से पाकिस्तान में बौखलाहट
22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित करके पाकिस्तान को हैरान कर दिया. शुरू में उसकी तरफ से धमकी दी गई, वर्ल्ड बैंक की धौंस दिखाई गई लेकिन अब उसे यकीन हो गया है कि जो एकतरफा समझौता दशकों पहले हुआ उसको सही करने का समय आ चुका है. भारत सरकार के इन्हीं तेवरों से पाकिस्तान में सरकार-सांसद ही नहीं आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के जनरल तक डरे हुए हैं और एक ही सुर में धमकी देने पर आमादा हैं.
पाकिस्तानी संसद में भी सिंधु जल समझौते पर भारत के कड़े फैसले की चर्चा है. पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने नेशनल एसेंबली में कहा कि देश की 90 प्रतिशत खेती सिंधु पर निर्भर है और ऐसे में अगर पानी नहीं मिला तो यहां लोग भूखे मर जाएंगे.
पाकिस्तान की 'लाइफ लाइन' है सिंधु नदी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









