
बिना मास्क घूम रही महिला को पुलिस ने मारा थप्पड़, फिर महिला ने भी दिया तमाचा
AajTak
लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए घूम रही मां-बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया. इसी बीच धक्का मुक्की हुई और मां-बेटी ने महिला कांस्टेबल का थप्पड़ मार दिया. इस पर पलटवार करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया और महिला को बाल से पकड़कर नीचे घसीट दिया.
कोरोना वायरस की जानलेवा दूसरी लहर ने लोगों को परेशान कर रखा है. कोरोना संक्रमण के इस भयावह खतरे ने लोगों के व्यवहार और विचार को एकदम बदल कर रख दिया है. कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के सागर में देखने को मिला. जहां पर लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए घूम रही मां-बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया. इसी बीच धक्का मुक्की होने लगी और लेडी कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया इसके बाद महिला ने लेडी कांस्टेबल को तमाचा जड़ दिया. इस पर पलटवार करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने भी उनको थप्पड़ जड़ दिया और महिला को बाल से पकड़कर नीचे घसीट दिया. मौके पर मौजूद कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने उनको छुड़ाया. यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा. इस घटना पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां बेटी को जेल भेज दिया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











