
बिना बैज लगाकर यात्रियों से वसूली कर रहे हैं टीटीई! टोकने पर दी ट्रेन से फेकने की धमकी
AajTak
चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेनों में टीटीई ट्रेनों में रेल यात्रियों को सीट देने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं. पहचान छिपाने के लिए ये TTE ट्रेनों में बिना बैज लगाए घूम रहे हैं. टोकने पर ये TTE यात्रियों के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं.
रेलवे अपने यात्रियों को खास सुविधाएं देता है. हालांकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे साख पर बट्टा लग जाता है. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिससे रेलवे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेनों में टीटीई बिना बैज लगाए टिकट जांच कर रहे हैं. इस दौरान वह यात्रियों से सीट देने के नाम पर अवैध वसूली भी कर रहे हैं. इन टीटीई को देख सही और फर्जी कर्मचारी की पहचान करना मुश्किल है.
दरअसल, चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 6 नवंबर रात 11 बजे एलटीटी शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक टीटी बिना बैज घूम रहा था. इसपर एक यात्री ने उसे टोक दिया. इसपर झल्लाए टीटीई ने रेल यात्री को कह दिया की तुम अपना देखो ना, हम जो कर रहे हैं हमको पता है. इस दौरान टीटीई ने यात्री का मोबाइल छीनने तक की कोशिश की. साथ ही ट्रेन से फेकने की धमकी भी दी.
बता दें कि ट्रेनों में जितने भी निजी कर्मचारी सवार होते हैं चाहे वह आईआरसीटीसी के वेंडर हों, कोच अटेंडर हों या फिर छोटा सा सफाई कर्मी, सभी ट्रेनों में अपना नेम प्लेट व बैज लगाकर काम करते हैं. इससे यात्रियों को पता चलता है कि उन्हें ट्रेनों में सेवा दे रहा कर्मचारी कौन है. इस बैज पर कमर्चारी का नाम, उसका पद, विभाग और वह किसके अधीन कहां पदस्थापित है सब लिखा हुआ रहता है. इससे सहूलियत यह होती है की कर्मचारी की पहचान सार्वजनिक रूप से सबको पता चलती है और पारदर्शी व्यवस्था बनी रहती है. इसके अलावे फर्जी कर्मचारियों पर भी लगाम लगा रहता है. आए दिन ऐसी भी खबरें देखने को मिली है की ट्रेनों में काला कोट पहनकर असमाजिक तत्व फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट के नाम पर वसूली करते नजर आते हैं.
ऐसे मामलों पर चक्रधरपुर रेल मंडल को सख्त दिशा निर्देश जारी करने की जरूरत है. जो टीटीई बैज नेम प्लेट नहीं लगाकर वसूली कर रहे हैं उनकी औचक जांच कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. जब इस मामले की शिकायत चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक से की गयी है. उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी टीटीई की जांच कर कार्रवाई की बात कही है.
( इनपुट: जय कुमार तांती, चाइबासा)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










