
बिना बुलेट प्रूफ कार और कमांडो के घर से निकले थे मूसेवाला, हमलावरों ने बरसा दी गोलियां: पंजाब के DGP
AajTak
पंजाब पुलिस का माना है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगवार में हुई है. सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, लेकिन हटाई नहीं गई थी. सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था.
पंजाबी सिंगर सिद्धू सिंह मूसेवाला हत्या का मामला गरमा गया है. पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने घटना को लेकर प्रेस कॉन्फेंस की है. उन्होंने कहा कि मूसेवाला को सुरक्षा मिली हुई थी. लेकिन वे कमांडो साथ लेकर नहीं निकले थे. उन्होंने कहा कि अलग-अलग बोर के तीन हथियारों से मूसेवाला को गोली मारी गई है. इसमें 9 एमएम की पिस्टल भी है. उन्होंने बताया कि मौके पर आईजी रेंज कैंप कर रहे हैं. सीएम के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया है. घटना की जांच की जा रही है.
डीजीपी ने बताया कि एसएसपी मानसा और बठिंडा को जांच में लगाया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी नजर रखे हैं. हमारी कोशिश है कि जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा. डीजीपी का कहना था कि सिद्धू मूसेवाला के पास एक प्राइवेट बुलेट प्रूफ कार थी और कमांडोज भी थे. लेकिन वे बुलेट प्रूफ कार और 2 कमांडोज को घर पर छोड़कर गए थे. उन्होंने कमांडोज से कहा था कि आपको आने की जरूरत नहीं है.
तीन अलग-अलग बोर के हथियारों से गोली चलाई
डीजीपी ने कहा कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. इसकी जांच की जा रही है. घटनास्थल से 30 खाली पेटी (अलग-अलग बोर) मिले हैं. ऐसा लगता है कि कम से कम 3 अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया गया हो. पंजाब पुलिस का माना है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगवार में हुई है. सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, लेकिन हटाई नहीं गई थी. सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था. साथ ही वह घर से जब भी निकलते थे, बुलेटप्रूफ कार में ही सवार होते थे. दुर्भाग्यवश आज सिद्धू जब घर से बाहर निकले तो ना सरकारी सुरक्षाकर्मियों को साथ लिया, ना निजी सुरक्षा गार्ड साथ में थे और ना ही बुलेटप्रूफ कार पर सवार हुए.
मोहाली में हत्याकांड के बाद मूसेवाला को टारगेट बनाया
सूत्रों ने आज तक को बताया कि 8 अगस्त 2021 को मोहाली में दिन दहाड़े यूथ अकाली लीडर विक्की मिडुखेड़ा की हत्या की गई थी. विक्की पंजाब के गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का बेहद करीबी था. हत्याकांड में सिद्धू मोसेवाला के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम सामने आया था. पुलिस मैनेजर तक पहुंच पाती, उसके पहले ही वो भारत से फरार होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया. पंजाब पुलिस ने सिद्धू के मैनेजर के खिलाफ LOC भी जारी किया हुआ है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







