
बिना तलाक दूसरी शादी, मारपीट का आरोप... चर्चा में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा, पढ़ें पूरा मामला
AajTak
दीपक स्वर्णकार ने एमपीएमएलए कोर्ट के सामने अपना और अपने गवाह का बयान दर्ज कराया है, जिसके बाद अदालत ने स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, पुत्र उत्कृष्ट मौर्य समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य उपलब्ध होने के आधार पर बतौर आरोपी उन्हें तलब किया.
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य भी विवादों में घिर गई हैं. एमपीएमएलए कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर धोखाधड़ी और बिना तलाक के दूसरी शादी करने के आरोप में संघमित्रा को 6 जनवरी 2024 को कोर्ट तलब किया है. अदालत ने यह समन खुद को संघमित्रा मौर्य का पति होने का दावा करने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार नाम के व्यक्ति की शिकायत पर जारी किया है.
कोर्ट ने संर्घमित्रा मौर्य के अलावा उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य, मां शिवा मौर्य, भाई उत्कृष्ट मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला और रितिक सिंह को मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, आपराधिक साजिश की धाराओं का आरोपी बनाते हुए पेश होने के लिए समन जारी किया है. बता दें कि एक शख्स ने खुद को संघमित्रा मौर्य का पति बताते हुए लखनऊ फैमिली कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था.
संघमित्रा मौर्य पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप
दीपक स्वर्णकार ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वह और संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद ने उसे बताया था कि संघमित्रा का पहले पति से तलाक हो चुका है. उसने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से उनके घर में शादी की थी. वादी के मुताबिक संघमित्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झूठा शपथपत्र देकर खुद को अविवाहित बताया था. जबकि उनका अपने पहले पति से तलाक मई 2021 में हुआ था.
स्वामी प्रसाद, उनकी पत्नी और बेटे को भी कोर्ट ने किया तलब
वादी के मुताबिक, 'वर्ष 2021 में जब मैंने विधिविधान से विवाह करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुझ पर कई बार विभिन्न स्थानों पर उक्त आरोपियों से जानलेवा हमले कराए.' दीपक स्वर्णकार ने एमपीएमएलए कोर्ट के सामने अपना और अपने गवाह का बयान दर्ज कराया है, जिसके बाद अदालत ने स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, पुत्र उत्कृष्ट मौर्य समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य उपलब्ध होने के आधार पर बतौर आरोपी उन्हें तलब किया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









