
बिना ऑक्सीजन 17 सेकंड तक पूरी बॉडी पर आग लगाकर दौड़ा शख्स, बनाया रिकॉर्ड- VIDEO
AajTak
एक शख्स ने फुल बॉडी बर्न के साथ बिना ऑक्सीजन के 17 सेकंड तक दौड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके साथ ही उसने एक और रिकॉर्ड भी बनाया है.
एक शख्स ने बिना ऑक्सीजन 17 सेकंड तक पूरी बॉडी पर आग लगाकर दौड़ लगाई है. उसने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है. ये शख्स फ्रांस के रहने वाले जोनाथन वेरो हैं. वो बिना ऑक्सीजन के 17 सेकंड तक 100 मीटर तक सबसे तेज दौड़े हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे लेकर गुरुवार को एक ट्वीट भी किया है. अपने ट्वीट के साथ उसने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें शख्स को तेज रफ्तार के साथ दौड़ते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'नया रिकॉर्ड: बिना ऑक्सीजन के सबसे तेज 100 मीटर तक फुल बॉडी बर्न. 17 सेकंड में जोनाथन वेरो (फ्रांस) ने पूरा किया. जोनाथन ने इस कोशिश के दौरान 272.25 मीटर की दूरी तक पूरे शरीर पर आग लगाकर दौड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया है!' इस वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं.
New record: The fastest full body burn 100 m sprint without oxygen - 17 seconds by Jonathan Vero (France) Jonathan also set the record for the farthest distance ran in full body burn during this attempt at 272.25 metres! 🔥 pic.twitter.com/J0QJsPNkPf
दो नए रिकॉर्ड बनाए
जोनाथन की इस उपलब्धि पर कई लोगों ने हैरानी जताई है. वो वीडियो को देखने के बाद खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. वो उन्हें बधाई दे रहे हैं. जोनाथन ने दो रिकॉर्ड बनाए हैं. पहला 17 सेकंड तक बिना ऑक्सीजन के 100 मीटर तक सबसे तेज दौड़ने का. पिछला रिकॉर्ड 24.58 सेकंड का था. दूसरा रिकॉर्ड शरीर पर आग के साथ 272.25 मीटर तक दौड़ने का है. इससे उन्होंने पिछला 204.23 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
अपने ही शहर में दौड़े

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












