
बिना इजाजत घुसा रहस्यमय विमान, मचा हड़कंप! उड़ने लगे फाइटर जेट
AajTak
अचानक रडार पर एक अज्ञात विमान दिखा. विमान बिना इजाजत देश की हवाई सीमा में घुसा था. विमान की खबर लगते ही मिलिट्री अलर्ट हो गई. तुरंत दो मिलिट्री जेट और तीन हेलिकॉप्टर अज्ञात विमान का पीछा करने के लिए भेजे गए. इसके बाद अज्ञात विमान को जबरन लैंड करने पर मजबूर किया गया.
कोलंबिया का विमान अचानक ही मेक्सिको की सीमा में घुस गया. मेक्सिको के 'एविएशन सर्विलांस सिस्टम' ने नोटिस किया विमान ने अवैध तौर पर एंट्री की है. इसके बाद मेक्सिको ने दो मिलिट्री जेट और तीन हेलिकॉप्टर कोलंबियाई विमान का पीछा करने के लिए भेज दिए.
इसके बाद अवैध तौर पर घुसे विमान की जबरन लैंडिंग करवाई गई. कोलंबिया के इस विमान में 460 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन थी. कोकीन सीज कर ली गई.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबियाई विमान की लैंडिंग दक्षिण-पूर्व में स्थित मेक्सिको के कैंपचे स्टेट में हुई. कैंपचे के गवर्नर Laysa Sansores ने कहा कि विमान कोलंबिया से आ रहा था, जो मेक्सिको के एयर सर्विलांस सिस्टम के रडार में आ गया.
जैसे ही कोलंबिया का विमान लैंड हुआ, इसके बाद सुरक्षाबल क्रू सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गए. लेकिन उससे पहले ही वे जंगल में फरार हो गए.
जब इस संदिग्ध विमान की जांच की गई तो 38 प्लास्टिक के बैग बरामद हुए. इन बैगों के ऊपर VIP लेबल लगा हुआ था. 460 किलोग्राम से भी अधिक कोकीन इन बैगों में थी.
कैंपचे के गवर्नर Laysa Sansores ने इस बरामदगी पर खुशी जताई. उन्होंने मेक्सिको की सेना, मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल ऑफिस, कैंपचे स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस के आपसी समन्वय की भी तारीफ की. कैंपचे के गवर्नर ने कहा कोलंबिया से आई ये ड्रग्स केवल आपसी इंटेलिजेंस के कारण ही पकड़ी जा सकी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












