
बिना आंख-मुंह के समुद्र में दिखा एलियन जैसा जीव! गोताखोर हैरान, विशेषज्ञों ने बताई पहचान
AajTak
उस जीव की तुलना एक विज्ञान-कथा के राक्षस से की गई है. हालांकि कुछ लोगों ने उस जीव के एलियन होने का भी दावा किया. जर्मनी के हीडलबर्ग के लुकास ओस्टरटैग उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने मिस्र के तट से दूर सत्या रीफ पर अजीब समुद्री जानवर का सामना किया.
समुद्र में अभी भी कई ऐसे जीव मौजूद है जिसके बारे में मनुष्यों के पास कोई जानकारी तक नहीं है. कुछ ऐसा ही हुआ मिस्त्र में जब समुद्र में गोताखोरों का एक समूह बिना आंख, कान और मुंह वाले एक विचित्र ट्यूब जैसे जीव को देखकर हैरान रह गए. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
उस जीव की तुलना एक विज्ञान-कथा के राक्षस से की गई है. हालांकि कुछ लोगों ने उस जीव के एलियन होने का भी दावा किया. जर्मनी के हीडलबर्ग के लुकास ओस्टरटैग उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने मिस्र के तट से दूर सत्या रीफ पर अजीब समुद्री जानवर का सामना किया. (तस्वीर - Lukas Ostertag)
लुकास ओस्टरटैग ने कहा, "इसका स्वरूप एक नुकीले सिरे के साथ एक लंबी चौकोर रबर की पाइप जैसा था. ऐसा लग रहा था कि मैंने पहले कुछ ऐसा नहीं देखा है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












