
बिटिया के भविष्य की है चिंता? अब बेफिक्र होकर सुकन्या समृद्धि योजना में करें निवेश
AajTak
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों पर बुधवार देर शाम कैंची चलाई और गुरुवार सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर फैसले पर ब्रेक लगा दिया.
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों पर बुधवार देर शाम कैंची चलाई और गुरुवार सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर फैसले पर ब्रेक लगा दिया. लेकिन जिस तरह से ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया गया था, उससे हर तरह के निवेशक को तगड़ा झटका लग गया था. (Photo: File) सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में सरकार ने 0.7% की कटौती करने का फैसला किया था. सरकार ने इस योजना पर मिलने वाले ब्याज दर को 7.6 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है. निवेशकों के लिए यह एक बड़ी राहत है. (Photo: File) मोदी सरकार ने साल 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत शुरू की थी. बिटिया की भविष्य के लिए यह एक शानदार स्कीम है. इस योजना में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है, साथ ही इनकम टैक्स डिडक्शन भी क्लेम कर सकते हैं. (Photo: File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












