
बिजली कनेक्शन, विवाद और विधायक की दबंगई... बाड़ी के दलित इंजीनियर पर जानलेवा हमले की पूरी कहानी
AajTak
असल में राजस्थान के बाड़ी क्षेत्र के तत्कालीन विधायक गिर्राज मलिंगा पर 29 मार्च 2022 को एक दलित सहायक अभियंता हर्षाधिपति वाल्मिकी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है. इस हमले के दौरान AE वाल्मिकी के शरीर की 22 हड्डियां टूट गई थीं.
Dalit Engineer Murderous Attack 2022: राजस्थान के बाड़ी में दलित इंजीनियर पर जानलेवा हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पूर्व विधायक गिरर्राज मलिंगा को राहत देने से इनकार कर दिया और मलिंगा को दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है. इसके बाद दलित सहायक अभियंता हर्षाधिपति वाल्मिकी पर जानलेवा हमले का यह मामला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया.
असल में राजस्थान के बाड़ी क्षेत्र के तत्कालीन विधायक गिर्राज मलिंगा पर 29 मार्च 2022 को एक दलित सहायक अभियंता हर्षाधिपति वाल्मिकी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है. घटना के अनुसार, उस समय विधायक मलिंगा और उनके समर्थकों ने अभियंता वाल्मिकी पर सरकारी कार्यों में रुकावट और अन्य व्यक्तिगत रंजिश के कारण हमला किया था. इस हिंसक घटना से राज्य में भारी विवाद हुआ और दलित उत्पीड़न से जुड़े कई सवाल उठ खड़े हुए.
ये था पूरा घटनाक्रम घटना वाले दिन, यानी 29 मार्च 2022 को बाड़ी के विधायक गिर्राज मलिंगा ने वाल्मिकी पर हमला करवाया था. बकौल हर्षाधिपति वाल्मिकी, उस दिन वो अपने कुछ सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी विधायक कुछ दूसरे लोगों के साथ उनके केबिन में घुस आए. किसी ने कुछ नहीं कहा और विधायक ने वहां पड़ी एक कुर्सी उठाकर सीधे उनके मुंह पर दे मारी. साथ में भी गिर्राज मलिंगा ने कहा कि तेरी इतनी हिम्मत की तू ठाकुरों के गांव के कनेक्शन काटेगा? इसके साथ ही विधायक के लोगों ने लाठी, बल्ले, रॉड और जो कुछ भी उन्हें मिला, उससे सहायक अभियंता को पीटना शुरू कर दिया.
बिजली विभाग के AE वाल्मिकी के मुताबिक, हमलावरों ने उनके जिस्म की एक-एक हड्डी तोड़ डाली और उन्हें इतना मारा जितना कोई किसी को मार सकता था. और फिर वे उन्हें मरने के लिए छोड़ कर वहां से फरार हो गए. जो लोग उस वक्त एई के कमरे में मौजूद थे, वे सभी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए थे. ये बयान हर्षाधिपति ने उस वक्त दिया था, जब वे जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज के लिए 580 दिन बिता चुके थे.
वाल्मिकी ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सरकारी कामकाज में किसी तरह की रुकावट नहीं डाली थी, लेकिन विधायक और उनके समर्थक पहले से ही उनके प्रति नाराज थे और इसी गुस्से में उन पर हमला किया गया. इस हमले में वाल्मिकी को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद उनके बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक मलिंगा और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया.
जांच और चार्जशीट घटना के बाद इस मामले को जांच के लिए सीआईडी-सीबी को सौंपा गया, लेकिन जांच धीमी गति से आगे बढ़ती रही. कई महीनों तक इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई, जिससे वाल्मिकी और उनके परिवार ने न्याय पाने में देरी का आरोप लगाया. हालांकि, पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, लेकिन विधायक मलिंगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी. बाद में सीआईडी-सीबी ने मलिंगा के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार करने का संकेत दिया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







