
बिजनौर में दिव्यांग युवती से रेप, आरोपी को लिया गया हिरासत में
AajTak
बिजनौर से दिव्यांग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी भी दिव्यांग है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से 24 साल की दिव्यांग युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी दिव्यांग है और उसी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गांव से कुछ दूरी पर एक कमरे में पशुओं के खिलाने के लिए रखे गए चारे को लेने गई थी. उसी दौरान आरोपी पहुंच गया और उसने कमरे में खींचकर रेप किया.
इस घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो हंगामा खड़ा हो गया और इसकी शिकायत थाने में कई गई.पुलिस ने पीड़िता के टीचर को बुलाकर बयान दर्ज कराया और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा.
इस मामले पर बिजनौर के एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक दिव्यांग युवती के साथ उसी गांव के दिव्यांग युवक लड़के के खिलाफ रेप का आरोप है. परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी और लड़की दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











