
बिजनौर किसान महापंचायत: प्रियंका बोलीं- देशभक्त और देशद्रोही में अंतर नहीं पहचान पाए PM
AajTak
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी और किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी. प्रियंका सोमवार को पश्चिमी यूपी के बिजनौर में होंगी.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी. उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है. प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है. पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











