
बिजनौर: इंटर की छात्रा से गन्ने के खेत में रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
AajTak
बिजनौर में एक इंटर की छात्रा के साथ गन्ने के खेत में रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 25 सिंतबर को सुबह साढ़े सात बजे कॉलेज के लिए घर से निकलती तो पड़ोस के गांव में रहने वाला उसका परिचित छात्र मिल गया और बात करते-करते उसे गन्ने के खेत में ले गया.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक इंटर की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गया. जहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई तो परिवार में हड़कंप मच गया. तुरंत ही इसकी शिकायत स्थानीय थाने में कराई गई. पूरे मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.
इंटर की छात्रा के साथ खेत में रेप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 25 सिंतबर को सुबह साढ़े सात बजे कॉलेज के लिए घर से निकलती तो पड़ोस के गांव में रहने वाला उसका परिचित छात्र मिल गया और बात करते-करते उसे गन्ने के खेत में ले गया. जहां उसके साथ जबरन उसके साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गाया.
पुलिस ने आरोपी कि किया गिरफ्तार
घटना के बाद से पीड़िता सदमे में हैं, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









