
बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था शख्स, फिर चुराने लगा ये चीज... हुई जेल!
AajTak
बिजनेस क्लास में भी चोरी हो सकती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जब एक शख्स को दूसरे पैंसेजर का बैग उठाते हुए पकड़ा गया. इसके बाद उसे कोर्ट ने चोरी के आरोप में जेल भेज दिया.
बिजनेस क्लास के एक यात्री को दूसरे पैसेंजर का बैग चुराने के आरोप में 20 महीने की जेल हो गई. पैसेंजर पर आरोप लगाया गया कि उस पैसेंजर ने बिजनेस क्लास में सफर कर रहे एक अजरबैजानी दंपति को निशाना बनाया, जिनके सामान में हजारों पाउंड की कीमत की वस्तुएं थीं.
सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक सहयात्री का सामान चुराने के पैसेंजर को 20 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 साल का लियू मिंग 7 अगस्त को दुबई से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में सवार हुआ और बिजनेस क्लास केबिन में एक अजरबैजानी व्यक्ति और उसकी पत्नी के बैग से सामान चुराने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया.
चीनी नागरिक लियू ने चोरी के एक आरोप में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. अदालत को बताया गया कि लियू ने विशेष रूप से सह-बिजनेस क्लास यात्रियों से उच्च मूल्य की वस्तुएं चुराने के उद्देश्य से विमान में सवार हुआ था.
चीनी पैसेंजर ने अजरबैजानी यात्री का बैग चुराने की कोशिश की लियू बिजनेस क्लास में एक 52 साल के अजरबैजानी यात्री से आगे बैठा हुआ था. 8 अगस्त की सुबह तड़के, भोजन की सेवा समाप्त होने और केबिन की बत्तियां कम होने के बाद लियू ने दंपति का बैग उठाने की कोशिश करने लगा. तभी उस अजबैजानी शख्स की पत्नी जग गई. उसने देखा कि लियू उसके पति की सीट की ओर जा रहा था और पीड़ित का सामान ओवरहेड कंपार्टमेंट से निकालकर वापस उसकी सीट पर रख रहा था.
पीड़ित की पत्नी ने उस व्यक्ति से बात की और जब उसे उसकी बात समझ नहीं आई तो उसने केबिन क्रू को सूचित किया. जब लियू को अपनी परेशानी का एहसास हुआ, तो वह पीड़ित की सीट पर लौटा और सामान को उसी जगह पर वापस रख दिया जहां से उसने उसे लिया था.
लियू ने केबिन क्रू को बताया कि उसने गलती से अपना बैग समझकर वह सामान ले लिया था. केबिन क्रू ने चांगी हवाई अड्डे पर मौजूद ग्रुप स्टाफ को इसकी सूचना दी और हवाई अड्डे पर पहुंचते ही लियू को गिरफ्तार कर लिया गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












