
बिजनेसमैन से 50 लाख ले लिए, मगर तेल नहीं दिया...हैरान कर देगी मुनाफे के लालच में ठगी की ये कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी से सस्ते दाम पर नामी ब्रांड का कुकिंग ऑयल सप्लाई करने का लालच देकर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. कई किस्तों में रकम लेने के बावजूद न तो माल की सप्लाई की गई और न ही पैसे लौटाए गए. इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है.
ठाणे में एक कारोबारी के साथ 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. सस्ते दाम पर नामी ब्रांड का कुकिंग ऑयल सप्लाई करने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने कारोबारी से लाखों रुपये हड़प लिए, लेकिन न तो तेल की सप्लाई की गई और न ही पैसे लौटाए गए. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ इलाके का है. यहां रहने वाले बिजनेसमैन का आरोप है कि अगस्त 2020 से मई 2021 के बीच दो लोगों ने उसे सस्ते दामों पर मशहूर ब्रांड का कुकिंग ऑयल देने का लालच दिया. आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास सीधे कंपनी से माल लेने की सुविधा है, जिसके चलते बाजार से कम कीमत पर तेल दिया सकता है. साथ ही, उन्होंने तेल की रीसेल से अच्छा मुनाफा होने का भरोसा भी दिलाया.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान पुणे के रहने वाले मुकेश पांडे और पल्लवी राउत के रूप में हुई है. दोनों ने कारोबारी को विश्वास में लेकर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. कारोबारी को लग रहा था कि जल्द उसे कुकिंग ऑयल की खेप मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: कार खरीदार बनकर करते थे खेल... बीड में वाहन ठगी गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार
आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो कुकिंग ऑयल की सप्लाई की और न ही कोई ठोस जवाब दिया. जब कारोबारी ने माल की डिलीवरी या अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे. कुछ समय बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गए. इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की. 31 दिसंबर को इस संबंध में केस दर्ज किया गया. हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कारोबारी ने घटना के कई साल बाद पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ठगी की बात सामने आई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. उनके बैंक खातों, लेन-देन और मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मुकेश पांडे और पल्लवी राउत का पता लगाने में जुटी है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







