
बिग बॉस 'वीकेंड का वार' होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, किन दो एक्टर्स ने ली जगह?
AajTak
बिग बॉस के फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर आई है. वो ये कि इस हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक्टर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखेंगे.
बिग बॉस 19 रिएलिटी शो के फैंस को वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार होता है. क्योंकि इसे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान होस्ट करते हैं. लेकिन इस बार का वीकेंड का वार कुछ अलग होने वाला है, क्योंकि सलमान इस बार इसे होस्ट करते नहीं दिखेंगे. वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं.
गलवान शूट के लिए रवाना सलमान
सलमान खान के फैंस को इस हफ्ते निराश होना पड़ेगा. क्योंकि एक्टर इस बार बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे. वो मंगलवार से फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं और वहां लगातार कई दिनों तक शूटिंग चलने वाली है. इसलिए वो मुंबई लौटकर शो होस्ट नहीं कर पाएंगे. और ना ही सलमान इस हफ्ते बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की क्लास नहीं लगा पाएंगे.
कौन करेगा सलमान की जगह होस्ट?
हालांकि मजेदार खबर ये आ रही है कि उनकी जगह इस बार शो के वीकेंड एपिसोड्स (13 और 14 सितंबर) में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेजबान की भूमिका निभाएंगे. बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा कि अक्षय शो को होस्ट करेंगे. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि वो कंटेस्टेंट्स को क्या समझाइश देते हैं, और उनके ओपिनियन्स का उनपर क्या असर होता है.
वहीं बात करें अरशद वारसी की तो वो बिग बॉस के सबसे पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं. इतने सालों बाद अरशद का बिग बॉस के सेट पर कमबैक होगा, ये किसी नॉस्टैलजिया से कम नहीं है. हालांकि सलमान की जगह अक्षय और अरशद अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को प्रमोट करने के इरादे से भी आ रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये फिल्म 19 सितंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.












