
बिग बॉस विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, पुलिस में मामला दर्ज
AajTak
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि एल्विश से कुछ अनजान लोगों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है. इसकी शिकायत सोशल मीडिया स्टार ने गुरुग्राम पुलिस में दर्ज करवाई है.
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि एल्विश से कुछ अनजान लोगों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है. ऐसे में गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
एल्विश ने दर्ज करवाया मामला
25 नवंबर को एल्विश यादव से गांव वजीराबाद के पास एक फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपए देने की डिमांड रखी गई थी. ये कॉल किसने की एल्विश को नहीं पता. ऐसे में उन्होंने ना पता, ना मालूम व्यक्ति के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मुकदमा नंबर 358 दर्ज कराया है.
कौन हैं एल्विश यादव?
एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री ली थी. बाद में वो शो के विजेता भी बने. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एल्विश के फेम और फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए हैं. हर तरफ उनके 'सिस्टम' की बात होती रहती है. अब एल्विश यादव को गानों से लेकर फिल्मों तक के ऑफर आने लगे हैं.
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों का दिल जीता है. यूट्यूब पर तकरीबन 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. 29 अप्रैल 2016 में एल्विश ने यूट्यूब की दुनिया में पहला कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनकर एक बड़ी मिसाल कायम कर दी है. वैसे एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है. उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. इस साल अपना जन्मदिन मनाने के लिए एल्विश दुबई गए थे.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











