
बिग बॉस में क्यों जमीन पर लेट जाते हैं सलमान खान? रोहित शेट्टी जानते हैं जवाब
AajTak
प्रोमो में खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह, पहला नशा गाने पर डांस परफॉर्म कर रहे होते हैं. परफॉर्मेंस देखते हुए रोहित जगह ढूंढकर घास पर लेट जाते हैं. इसी बीच रोहित को बिग बॉस में सलमान खान की याद आ जाती है. वो कहते हैं 'सलमान भाई, अब समझ आया आप क्यों बिग बॉस में लेट जाते हैं.'
खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी अपने एक्शंस ही नहीं अपनी मस्ती मजाक के लिए भी फेमस हैं. हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रोहित को सलमान खान की याद आ गई. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें बिग बॉस में सलमान के लेट जानने का कारण पता चल गया है.More Related News













