
बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
AajTak
पूछताछ के दौरान सामने आया कि महेंद्र जयसवाल मुख्तार अंसारी का पुराना गुर्गा था. बता दें कि जब गाजीपुर में एडिशनल एसपी के साथ मुख्तार अंसारी की मुठभेड़ हुई थी उस दौरान महेंद्र जयसवाल अंसारी की जिप्सी में मौजूद था.
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का एक और गुर्गा शूटआउट में मारा गया है. विजय नगर में मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र जयसवाल की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











