
'बाल ही 300 ग्राम के होते हैं, कटवा दिया होता...', विनेश फोगाट के डिस्वालिफाई होने पर बोले ससुर राजपाल राठी
AajTak
विनेश फोगाट ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उनका मुकाबला यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होना था.
पेरिस ओलंपिक से आज सुबह भारत के लिए एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई. रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गईं. फाइनल बाउट से पहले विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया. भारत ने ओलंपिक अधिकारियों से वजन कम करने के लिए उन्हें थोड़ा और समय देने का अनुरोध किया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया और भारतीय रेसलर को डिस्क्वालिफाई घोषित कर दिया गया.
इस मामले पर विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, 'साजिश की बात से इनकार नहीं कर सकता. सिर्फ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उसे डिस्क्वालिफाई किया गया है. बालों में ही 300 ग्राम का वजन होता है. अगर इतना ही था तो बाल कटवा देते.' बता दें कि विनेश फोगाट का विवाइ रेसलर सोमवीर राठी से हुआ है. विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापान की युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.
Vinesh, you are a champion among champions! You are India's pride and an inspiration for each and every Indian. Today's setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing. At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always…
उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से हराकर विनेश ने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उनका मुकाबला यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होना था. प्रधानमंत्री मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और विनेश के मामले में भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में जानकारी मांगी. उन्होंने पीटी उषा से आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो उनकी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक में लिखा, ' विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं. साथ ही, मैं जानता हूं कि आप दृढ़ता का प्रतीक हैं. चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. मजबूत होकर वापस लौटो! हम सब आपके साथ हैं.' इस मामले में खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज संसद में बयान देंगे.
विनेश मामले में भारतीय ओलंपिक संघ का बयान

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







