
'बाला साहेब कहते थे कांग्रेस से दूर रहो, लेकिन CM की कुर्सी के लिए उद्धव ने...', शिंदे ने बताया क्यों किया था 'तख्तापलट'
AajTak
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा, 'कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी. घटना में कई आरोपी शामिल हैं. कइयों को गिरफ्तार किया गया है. सरकार और गृह विभाग इसकी जड़ तक पहुंचेगी. इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.'
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. शिंदे ने कहा, 'बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि कांग्रेस को दूर रखो.'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, 'जब राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार थी, उसमें भी मैं था. लेकिन वो सरकार बाला साहेब ठाकरे के विचारों के खिलाफ थी. मैंने उद्धव ठाकरे को बहुत समझाया लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया.'
'बाला साहेब कहते थे कांग्रेस से दूर रहो'
उन्होंने कहा, 'बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि कांग्रेस को दूर रखो. हमारी पार्टी का नुकसान हो रहा था, हमारी पार्टी खत्म होने की कगार पर चलने लगी थी इसीलिए हमने सरकार पलट दी और शिवसेना भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई. पिछले 2 साल में हमने जनता के लिए काम किया.'
लोकसभा चुनाव और सीएम फेस को लेकर शिंदे ने कहा, 'लोकसभा चुनाव में वोट शेयर शिवसेना की तरफ गया था. इन चुनावों में भी यही होगा. फिलहाल मैं टीम लीडर हूं. हमारी टीम काम कर रही है. हमारी टीम में सभी लोग बराबर हैं. हमारा लक्ष्य महायुति सरकार लाना और राज्य का विकास करना है.'
'हत्या की जड़ तक जाएगी सरकार'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









