
बालासोर हादसे ने छीने दो जवान बेटे और दामाद... 70 साल के बुजुर्ग के घर में अब कोई कमाने वाला नहीं
AajTak
बालासोर रेल हादसे में दुमका के एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. 70 साल के सोनवा मरांडी के दो बेटे और एक दामाद भी 2 जून को उसी कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार थे, जिसका एक्सीडेंट हो गया. तीनों मजदूरी करने के लिए निकले थे. लेकिन कभी वापस लौटकर न आ सके.
बालासोर ट्रेन हादसे से जहां पूरा देश दुखी हुआ है. तो वहीं, न जाने कितने ही ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है. ऐसा ही एक परिवार है झारखंड के दुमका का. यहां रहने वाले वृद्ध सोनवा मरांडी का तो इस रेल हादसे में मानो सब कुछ ही छिन गया गया. दरअसल, दर्दनाक ट्रेन एक्सीडेंट में उनके दो जवान बेटों सहित दामाद की मौत हो गई है.
सोनवा के दोनों बेटे ही घर में कमाने वाले थे. मजदूरी करके वो जो भी पैसा कमाते थे, उसे घर भेजते थे. उन्ही रुपयों से घर चलता था. लेकिन अब जब वही दोनों इस दुनिया में नहीं रहे तो अब घर का गुजारा कैसे होगा. बुजुर्ग सोनवा खुद 70 साल के हैं. ऐसे में वो क्या ही काम कर सकते हैं जिससे घर के लिए दो पैसे आ जाएं. इसका जवाब तो खुद सोनवा के पास भी नहीं है.
फिलहाल सोनवा बेटों की लाश की शिनाख्त के लिए भुवनेश्वर गए हुए हैं. जबकि, उनके दामाद का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. दरअसल, दुमका जिले के कई बेरोजगार युवा मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं. ताकि वे चार पैसे कमा सकें और घर वालों का पालन-पोषण कर सकें.
इसी तरह जरमुंडी प्रखंड के राजा सिमरिया पंचायत के मठकारा गांव के रहने वाले सोनवा मरांडी के दोनों बेटे और दामाद भी 2 जून को घर से निकले. ताकि दिन भर मजदूरी करके पैसे कमाकर घर लाएंगे और घर वाले उन रुपयों से दो वक्त की रोटी खा पाएंगे. लेकिन तीनों घर से ऐसे निकले कि कभी वापस ही नहीं आए.
बालासोर रेल हादसे में सोनवा मरांडी के दोनों बेटे देवेश्वर मरांडी और मेरुलाल मरांडी एवं उनका दामाद नाइकी टुडू की मौत हो गई. परिवार वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, घर में मातम छा गया. सोनवा के दोनों बेटों के दो बेटे भी हैं. घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अब घर के तीन सदस्य इस दुनिया में नहीं रहे हैं.
झारखंड सरकार ने अब तक नहीं किया मुआवजे का ऐलान एक तो परिवार को अपनों के जाने का दुख और दूसरा भविष्य कि चिंता खाये जा रही है की अब परिवार का आगे क्या होगा? लेकिन वहीं, अब तक झारखंड सरकार ने इस परिवार की सुध नहीं ली है. न ही किसी तरह के मुआवजे की घोषणा की गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









