
बालासाहेब ठाकरे की पत्नी की प्रतिमा पर रंग डालने से मुंबई में बवाल, शिवसैनिकों ने जताई नाराजगी
AajTak
मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है. दादर के शिवाजी पार्क स्थित मीनाताई बालासाहेब ठाकरे स्मारक और मातोश्री की प्रतिमा पर की गई तोड़फोड़ से शिवसैनिक आक्रोशित हो गए. शिवसेना और एमएनएस के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
या बीएमसी चुनाव से पहले मुंबई का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है? ये सवाल इसलिए मुंबई में हो रहा है क्योंकि, दादर के शिवाजी पार्क में बने बालासाहेब ठाकरे की पत्नी मीनाताई बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करने की कोशिश करते हुए मातोश्री की प्रतिमा पर लाल रंग डाल दिया. जैसे ही घटना की जानकारी शिवसैनिकों को मिलीं वहां आक्रोशित लोग जुटने लगे. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
आनन-फानन में मूर्ति की साफ सफाई की गई. जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई और एमएनएस चीफ राज ठाकरे के साथ कई नेता मौके पर पहुंच गए. उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, "सिर्फ़ निंदा करने से काम नहीं चलेगा. जैसे बिहार में क़ानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करके प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया गया. वैसे ही मातोश्री की प्रतिमा का अपमान करके मुंबई में दंगे कराने की साजिश रची जा रही है."
राज ठाकरे ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.
मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना बिल्कुल ही मंजूर नहीं है. समाज में जिसने भी ये घटना की है पुलिस उसको ढूंढ़ रही है और ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करेगी.
इस घटना के बाद मुंबई की पूर्व मेयर किशोरीताई पेडणेकर ने भी शिवाजी पार्क का दौरा किया. उन्होंने मुआयना किया कि किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और पुलिस की जांच कैसी चल रही है. इससे पहले स्थानी सांसद अनिल देसाई और विधायक महेश सावंत भी पार्क पहुंचे थे.
विधायक महेश सावंत का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले की जांच करे नहीं तो गुस्साए हुए शिवसैनिक इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








