
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हिल गया था पाकिस्तान, इमरान ने मदद के लिए जिनपिंग से लगाई थी गुहार, मिला था ये जवाब
AajTak
पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के युद्धक विमानों ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान संबंधों में गंभीर तनाव में आ गया था.
भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने के बाद, नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव कम करने के लिए कई देशों ने अपने विशेष दूत भेजने की पेशकश की थी. चीन ने भी सुझाव दिया था कि वह तनाव कम करने के लिए दोनों देशों में अपने उप मंत्री भेज सकता है, लेकिन भारत ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया ने अपनी किताब 'Anger Management: The Troubled Diplomatic Relationships Between India And Pakistan' में इस बारे में बताया है. अजय बिसारिया उस दौरान इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त थे.
अजय बिसारिया अपनी किताब में लिखते हैं, 'भारत की जैसे को तैसा वाली कूटनीति प्रभावी रही थी. पाकिस्तान और दुनिया से उसकी उम्मीदें स्पष्ट थीं. पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से समर्थन मांगा था. लेकिन चीन की ओर से पाकिस्तान को सुझाव दिया गया कि वह अमेरिका ही है जो भारत के साथ संबंधों में उसकी मदद कर सकता है. चीन ने यह भी कहा कि भारत के साथ तनाव कम करने और उसे शांत करने के लिए पाकिस्तान को अमेरिका के साथ-साथ अफगानिस्तान से भी बात करनी चाहिए'.
अभिनंदन को लाने के लिए विमान भेजना चाहता था भारत
पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के युद्धक विमानों ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान संबंधों में गंभीर तनाव में आ गया था. अपनी किताब में उन्होंने यह भी लिखा है कि भारत विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का एक विमान पाकिस्तान भेजने को तैयार था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था.
पाकिस्तान नहीं दी थी भारत को विमान भेजने की अनुमति
बिसारिया अपनी किताब में लिखते हैं, 'हम उसे लेने के लिए भारतीय वायु सेना का एक विमान भेजने को तैयार थे, लेकिन पाकिस्तान ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. पिछले तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद भारतीय वायु सेना के विमान का इस्लामाबाद में उतरना निश्चित रूप से पाकिस्तान को स्वीकार्य नहीं था. अजय बिसारिया की किताब आजादी के बाद से भारत-पाकिस्तान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है. इसे रूपा पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है. बता दें कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में अजय बिसारिया का 35 वर्षों का राजनयिक अनुभव रहा है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








