
बार-बार कॉल करने के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस, अस्पताल जाते समय ई-रिक्शा में ही हो गई महिला की डिलीवरी
AajTak
झारखंड के गोड्डा जिले में एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से एक गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. आरोप है कि बेलारी की रुक्मिणी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कई बार एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन वाहन नहीं आया. मजबूरन ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाते समय नोनमाटी गांव के पास महिला ने बेटे को जन्म दिया.
झारखंड के गोड्डा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कई बार एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया गया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंची.
मजबूर होकर परिजन महिला को ई-रिक्शा (टोटो) से सदर अस्पताल ले जाने के लिए निकल पड़े. इसी दौरान रास्ते में भतडीहा पंचायत के नोनमाटी गांव के पास महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई और ई-रिक्शा में ही बच्चे का जन्म हो गया.
यह भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा में 12,000 लीटर 'मिलावटी' पेट्रोल जब्त, बिहार ले जाए जा रहे थे टैंकर
बार-बार कॉल के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस
जानकारी के अनुसार, बेलारी निवासी गर्भवती महिला रुक्मिणी देवी, जिनके पति का नाम कौशल हरिजन है. उनको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली.
महिला की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों ने उसे ई-रिक्शा से सदर अस्पताल ले जाने का फैसला किया. रास्ते में नोनमाटी गांव के पास पहुंचते ही महिला ने ई-रिक्शा में ही एक बेटे को जन्म दिया.

जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. भोज के दौरान रसगुल्ला खाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गले में भोजन फंसने से सांस का रास्ता बंद हो गया था. घटना से गांव में शोक है.

कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यह गार्डन जबरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में, डल झील के किनारे स्थित है एवं इसमें लगभग 18 लाख ट्यूलिप के फूल लगाए गए हैं जो 70 से अधिक रंगों और किस्मों में खिलेंगे. करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह गार्डन वसंत के मौसम में अद्भुत रंगों का नजारा पेश करता है. देखें ये रिपोर्ट.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि चरणों की संख्या कम करने का फैसला विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है. राज्य में करीब 6.44 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इस बड़े चुनावी कार्यक्रम में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.






