
बंगाल का रण: 294 सीटें, 7.3 करोड़ वोटर और 6 'गेम चेंजर' क्षेत्र... बचेगा ममता का किला या खिलेगा कमल?
AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है, जहां कल्याणकारी योजनाएं, पहचान की राजनीति, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे चुनावी दिशा तय करेंगे.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. करीब 7.3 करोड़ मतदाताओं वाले इस चुनाव में 1.31 करोड़ युवा वोटर अहम भूमिका निभाने वाले हैं. 294 सीटों की इस जंग में कल्याणकारी योजनाएं, पहचान की राजनीति और आर्थिक मुद्दे निर्णायक बनते दिख रहे हैं. मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है. आजतक ने बंगाल के उन 6 अहम चुनावी रणक्षेत्रों का विश्लेषण किया है, जो तय करेंगे कि क्या टीएमसी अपनी प्रचंड बहुमत बरकरार रख पाएगी या बीजेपी 100 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी.
1. जंगलमहल: बंगाल में भाजपा की राजनीति का लॉन्चपैड (पहला चरण)
पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. यहां भाजपा अपनी हिंदुत्व और आदिवासी पहचान की राजनीति के सहारे बढ़त बनाए रखना चाहती है, जबकि टीएमसी अपनी ‘दुआरे सरकार’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है. ऐतिहासिक रूप से बीजेपी के लिए 'बंगाल का प्रवेश द्वार' रहा यह आदिवासी बहुल इलाका 2019 और 2021 के चुनाव में जनसमर्थन की दृष्टि से पार्टी के लिए अच्छा रहा था. पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं, जो आमतौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है, जबकि वामपंथ की बची-खुची मौजूदगी एंटी-टीएमसी वोट को काटता है. 2021 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया था. हालांकि, टीएमसी ने राज्य स्तर पर प्रभुत्व बनाए रखा, लेकिन बीजेपी ने कई आदिवासी बहुल क्षेत्रों में गहरी पैठ बनाई.
2. इंडस्ट्रियल-एग्रीकल्चरल स्विंग जोन (दोनों चरण)
मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, बैरकपुर, घाटल, झाड़ग्राम और दुर्गापुर जैसे इलाके औद्योगिक और कृषि दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं. यहां बेरोजगारी, फैक्टरी बंद होने और किसानों के मुद्दे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की कई सीटों का फैसला बेहद कम अंतर से हुआ था. टीएमसी लेबर यूनियनों के सपोर्ट और किसान योजनाओं पर भरोसा करती है, जबकि बीजेपी फैक्ट्रियों के बंद होने और युवाओं की बेरोजगारी को लेकर मतदाताओं के गुस्से को भुनाने की कोशिश कर रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां कई सीटें 5,000 से कम वोटों के अंतर से तय हुई थीं. हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पश्चिम बर्धमान के खनन क्षेत्रों में 2021 के नतीजे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी थे. बीजेपी ने 2016 की तुलना में वोट शेयर में बड़ी बढ़ोतरी की, हालांकि टीएमसी ने औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों की प्रमुख सीटें बरकरार रखीं.
3. कोलकाता के प्रभाव वाले क्षेत्र: शहरी किला (दूसरा चरण)

जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. भोज के दौरान रसगुल्ला खाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गले में भोजन फंसने से सांस का रास्ता बंद हो गया था. घटना से गांव में शोक है.

कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यह गार्डन जबरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में, डल झील के किनारे स्थित है एवं इसमें लगभग 18 लाख ट्यूलिप के फूल लगाए गए हैं जो 70 से अधिक रंगों और किस्मों में खिलेंगे. करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह गार्डन वसंत के मौसम में अद्भुत रंगों का नजारा पेश करता है. देखें ये रिपोर्ट.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि चरणों की संख्या कम करने का फैसला विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है. राज्य में करीब 6.44 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इस बड़े चुनावी कार्यक्रम में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.






