
'मजे के लिए भी तेहरान के तेल ठिकानों पर...', ट्रंप ने ईरान को फिर दे डाली खुली धमकी
AajTak
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खारग द्वीप तेल केंद्र को पूरी तरह तबाह करने की धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिका वहां 'मजे के लिए' फिर हमला कर सकता है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान चर्चा में आ गया है. ट्रंप ने ईरान के खारग द्वीप स्थित तेल निर्यात केंद्र पर और हमले करने की धमकी दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमेरिका “मजे के लिए भी” वहां फिर हमला कर सकता है. साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी देशों से कहा है कि वे दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत तैनात करें. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बयान से पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां से वापसी का रास्ता धुंधला पड़ता जा रहा है. अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ चल रही इस लड़ाई को तीन हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन शांति की जगह अब धमकियों का शोर बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को ऐसी चेतावनी दी है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि वे ईरान के तेल ठिकानों पर फिर से हमला कर सकते हैं और वो भी सिर्फ मजे के लिए.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को 'एनबीसी न्यूज' से बात करते हुए बड़े ही सख्त अंदाज में कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के खारग द्वीप स्थित तेल निर्यात केंद्र के बड़े हिस्से को पूरी तरह तबाह कर दिया है. बात यहीं नहीं रुकी, ट्रंप ने आगे कहा, 'हम मजे के लिए इस पर कुछ और बार हमला कर सकते हैं.'
ट्रंप का यह बयान उनकी पिछली बातों से बिल्कुल अलग है, जहां उन्होंने पहले कहा था कि अमेरिका सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. अब उनका यह अड़ियल रुख शांति की कोशिशों को बड़ा झटका दे रहा है. सूत्रों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन इस वक्त बातचीत के किसी भी मूड में नहीं है.
सहयोगियों पर दबाव और तेल का संकट
जंग की वजह से दुनिया भर में तेल की सप्लाई ठप होने का खतरा बढ़ गया है. होर्मुज का समुद्री रास्ता, जहां से दुनिया का बहुत सारा तेल आता-जाता है, वहां अब जहाजों का निकलना दूभर हो रहा है. इसी संकट को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साथी देशों को साफ कह दिया है कि वे सिर्फ हाथ पर हाथ धरे न बैठें, बल्कि अपने जंगी जहाज भेजकर इस रूट को सुरक्षित बनाएं. उन्होंने दोटूक लहजे में समझाया कि जो देश यहां से तेल खरीदते हैं, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है, हालांकि इस काम में अमेरिका साथ देने को तैयार है.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.







