
दिल्ली शराब घोटाला केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, अरविंद केजरीवाल ने की जज बदलने की अपील
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई कर रहीं दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्णकांता शर्मा को बदलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सीबीआई ने निचली अदालत के उस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. इस केस में निचली अदालत द्वारा आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है. इसी मामले में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में जज बदलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
अपनी याचिका में केजरीवाल ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई फिलहाल जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ कर रही है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को किसी अन्य जज की पीठ के समक्ष स्थानांतरित किया जाए. वहीं, इस मामले में केजरीवाल के साथ सह-आरोपी रहे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है ओर राहत की मांग की है.
बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था. इसके खिलाफ सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिस पर अब जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ में सुनवाई चल रही है. आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके केस को किसी अन्य बेंच को ट्रांसफर करने की मांग की थी. हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने इस मांग को खारिज कर दिया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने जज बदलने की मांग ठुकराई
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह मामला मौजूदा रोस्टर के अनुसार जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ को आवंटित किया गया है और यदि किसी जज को मामले से अलग होना है तो इसका फैसला संबंधित जज ही लेंगी. अदालत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस याचिका को दूसरी बेंच को ट्रांसफर करने का कोई कारण नहीं है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें आशंका है कि इस पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई निष्पक्षता और तटस्थता के साथ नहीं हो पाएगी.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि एक निष्पक्ष मुकदमे की उम्मीद के आधार पर की गई अपील है. दरअसल, निचली अदालत ने 27 फरवरी को इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था. अदालत ने कहा था कि जांच एजेंसी के आरोप मुख्य रूप से सह-आरोपियों और गवाहों के बयानों पर आधारित हैं और किसी आपराधिक साजिश से जोड़ने वाला स्वतंत्र सबूत नहीं है. इसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.







