Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे, पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट

अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे, पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट

AajTak
Sunday, March 15, 2026 04:56:33 PM UTC

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के कारण करीब 1000 वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बीआरओ ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

मनाली और उसके आसपास के पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जिस अटल टनल को देखने के लिए सैलानी बड़ी उम्मीद लेकर पहुंच रहे थे, वहां अचानक हुई तेज बर्फबारी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं. आलम यह है कि बर्फ की वजह से साउथ पोर्टल के पास करीब एक हजार गाड़ियां फंस गईं, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बीआरओ की टीम को पूरी ताकत झोंकनी पड़ी.

दरअसल, पर्यटन नगरी मनाली में आज दोपहर तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई. बड़ी संख्या में पर्यटक दिन के समय लाहौल घाटी और अटल टनल की सैर पर निकले थे, पर उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मौसम इतनी जल्दी दगा दे जाएगा. शाम होते-होते अटल टनल और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर अचानक फिसलन बढ़ गई, जिसकी वजह से देखते ही देखते 1000 से ज्यादा वाहन बर्फ के बीच फंस गए.

जैसे ही पुलिस को इस स्थिति की जानकारी मिली, प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया. पिछले कई घंटों से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जहां पुलिस और बीआरओ के जवान कड़ाके की ठंड में डटे हुए हैं. वे एक-एक करके फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से मनाली की तरफ रवाना करने में जुटे हैं.

बचाव कार्य और प्रशासन की सख्ती

मनाली के डीएसपी डी शर्मा ने बताया कि अचानक हुई इस भारी बर्फबारी की वजह से साउथ पोर्टल के पास गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है. अब सड़कों से बर्फ हटाने के लिए बीआरओ की मशीनों का सहारा लिया जा रहा है. फिसलन कम करने के लिए प्रशासन ने सड़क पर मिट्टी और यूरिया खाद छिड़कने की भी योजना बनाई है, ताकि वाहनों के टायरों को ग्रिप मिल सके और आवाजाही सुरक्षित हो सके.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
हैदराबाद में पीएम मोदी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे कांग्रेसी?

हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री की खामोशी, तेल की बढ़ती कीमतें, रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी दबाव, और एपस्टीन फाइल्स में मंत्री के नाम आने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. देखें ये रिपोर्ट.

जमशेदपुर: रसगुल्ला खाते समय गले में फंसा, शादी समारोह में युवक की हो गई मौत

जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. भोज के दौरान रसगुल्ला खाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गले में भोजन फंसने से सांस का रास्ता बंद हो गया था. घटना से गांव में शोक है.

असम चुनाव की तारीख के एलान पर क्या बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा?

असम चुनाव की तारीख के एलान पर CM हिमंत बिस्वा सरमा का पहला बयान सामने आया है. जिसपर उन्होंने कहा- यतो धर्मस्ततो जय:

पर्यटकों के लिए 16 मार्च से खुलेगा श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन, जानें क्या होगा खास

कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यह गार्डन जबरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में, डल झील के किनारे स्थित है एवं इसमें लगभग 18 लाख ट्यूलिप के फूल लगाए गए हैं जो 70 से अधिक रंगों और किस्मों में खिलेंगे. करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह गार्डन वसंत के मौसम में अद्भुत रंगों का नजारा पेश करता है. देखें ये रिपोर्ट.

बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल की सत्ता के लिए सबसे बड़ी जंग की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार बंगाल का मुकाबला दो चरणों में होगा. सूबे में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ दो चरण में मतदान क्यों? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताई ये वजह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि चरणों की संख्या कम करने का फैसला विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है. राज्य में करीब 6.44 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इस बड़े चुनावी कार्यक्रम में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी ने बंगाल रैली का वीडियो किया शेयर, देखें क्या लिखा

चुनाव आयोग ने आज बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया. इस बीच पीएम मोदी ने शनिवार को बंगाल में रैली का वीडियो आज पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि ये साफ है बंगाल बीजेपी के साथ है. देखें वीडियो.

बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में कब-कब होगी वोटिंग, किस दिन आएंगे नतीजे; देखें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

Red Bull पीते एक्सप्रेसवे पर बना रहा था रील, पीछे से आए कैंटर ने मारी टक्कर, 12वीं के छात्र की मौत

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

पाकिस्तान को चैम्पियन और टी20 की नंबर-1 टीम बनाने वाले दिग्गज ने लिया संन्यास, भारत का भी दो बार तोड़ा है सपना

सरफराज अहमद ने लगभग दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 मैच खेले और कुल 6164 रन बनाए. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती और टी20 क्रिकेट में नंबर-1 टीम बनी.

3 लाख में बच्चा खरीदा, फिर दिखावा करने लगी कि प्रेग्नेंट हूं... चौंका देगी चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की कहानी

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

जंग जारी है... ईरान ने बहरीन, यूएई और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को फिर किया टारगेट

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक... बस स्टैंड तक पीछा कर पति ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करते हुए दिनदहाड़े उसका पीछा किया और बस स्टैंड पर दरांती से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

AIIMS राजकोट में इंटर्न डॉक्टर ने की खुदकुशी, 17 पन्नों के नोट में क्लासमेट पर मारपीट का आरोप, 5 गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट स्थित AIIMS के 25 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर रतनकुमार मेघवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पांच सहपाठियों को गिरफ्तार किया है. मेघवाल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था. घटनास्थल से 17 पन्नों का नोट मिला, जिसमें सहपाठियों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने BNS और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

बार-बार कॉल करने के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस, अस्पताल जाते समय ई-रिक्शा में ही हो गई महिला की डिलीवरी

झारखंड के गोड्डा जिले में एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से एक गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. आरोप है कि बेलारी की रुक्मिणी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कई बार एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन वाहन नहीं आया. मजबूरन ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाते समय नोनमाटी गांव के पास महिला ने बेटे को जन्म दिया.

बंगाल का रण: 294 सीटें, 7.3 करोड़ वोटर और 6 'गेम चेंजर' क्षेत्र... बचेगा ममता का किला या खिलेगा कमल?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है, जहां कल्याणकारी योजनाएं, पहचान की राजनीति, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे चुनावी दिशा तय करेंगे.

क्या ईरान अब सप्लाई के सारे रास्ते बंद करेगा? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

अमेरिका और इजरायल अब ईरान की आर्थिक रीढ़ पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान की बैकबोन हैं. और इस पर नियंत्रण रखने के लिए ईरान अपने छोटे-छोटे द्वीपों पर निर्भर है. अमेरिका और इजरायल की योजना है कि ईरान के इन द्वीपों पर हमला किया जाए, ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरान का नियंत्रण खत्म हो जाए और साथ ही साथ इन द्वीपों पर मौजूद तेल और सैन्य ठिकानें भी नष्ट हो जाएं.

Iran Israel War: ईरान युद्ध के 16 दिन, अब तक क्या-क्या हुआ?

ईरान का हमला हर रोज तेज होता जा रहा है. युदध को सोलह दिन हो चुके हैं. बारूद के साए में ईरान, इजरायल, अमेरिकी बेस और खाड़ी देश हैं, तो दुनिया भर की ऊर्जा सुरक्षा इस वक्त इसी युद्ध की वजह से संकट में है. वजह केवल एक वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसके बारे में कहा जाने लगा है कि ये अब ट्रंप की दुखती रग बन चुका है, जिस होर्मुज स्ट्रेट में बाकी देशों के लिए सुरक्षा की गारंटी पहले ट्रंप खुद आगे बढकर लेने का दावा करते रहे, वहीं अब अमेरिका के राष्ट्रपति कई देशों को अपना युद्धपोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भेजने की अपील करने लगे हैं. तोे क्या ट्रंप के लिए ईरान के प्रभुत्व वाला होर्मुज युद्ध में गले की फांस बन चुका है?

अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे, पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के कारण करीब 1000 वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बीआरओ ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

होर्मुज पार कर भारत आ रहे LPG से भरे 2 जहाज, देखें विदेश मंत्रालय का बयान

ईरान की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारतीय जहाजों को निकलने का रास्ता मिल गया है. 2 भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज पार कर चुके हैं. LPG से लदे दोनों तेल टैंकर भारत की ओर आ रहे हैं. जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक 16 मार्च को शिवालिक और 17 मार्च को नंदा देवी भारत पहुंच जाएंगे. देखें वीडियो.

Sanju Samson-Abhishek Sharma Interview: टीम इंडिया की सलामी जोड़ी से EXCLUSIVE बातचीत

भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आजतक से कई मुद्दों पर बात की. इसी दौरान टीम इंडिया के क्रिकेटर संजू सैमसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जो रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप हारे थे तब ये बात हुई कि ऐसी बैटिंग नहीं चलेगी, उसके बाद से हमने ताबड़तोड़ बैटिंग करने की शुरुआत की.

दिल्ली शराब घोटाला केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, अरविंद केजरीवाल ने की जज बदलने की अपील

अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई कर रहीं दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्णकांता शर्मा को बदलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सीबीआई ने निचली अदालत के उस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था.

'दुनियाभर में भारत को बदनाम कर रहे', देखें राहुल गांधी पर क्यों बरसे अमित शाह

हाल ही में हुए एआई समिट में यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन और संसद भवन की सीढ़ियों पर कांग्रेस सांसदों के चाय-पकौड़ा खाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी दुनियाभर में भारत और उसके लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं. देखें वीडियो.

दंगल: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, कौन मारेगा बाजी?

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होगा. जिसमें 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जिनकी मतगणना 4 मई को होगी. असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा.

'मजे के लिए भी तेहरान के तेल ठिकानों पर...', ट्रंप ने ईरान को फिर दे डाली खुली धमकी

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खारग द्वीप तेल केंद्र को पूरी तरह तबाह करने की धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिका वहां 'मजे के लिए' फिर हमला कर सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us