
जमशेदपुर: रसगुल्ला खाते समय गले में फंसा, शादी समारोह में युवक की हो गई मौत
AajTak
जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. भोज के दौरान रसगुल्ला खाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गले में भोजन फंसने से सांस का रास्ता बंद हो गया था. घटना से गांव में शोक है.
जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. भोज के दौरान रसगुल्ला गले में फंस जाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, ललित सिंह शुक्रवार रात करीब एक बजे गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. भोज के दौरान उन्होंने जैसे ही रसगुल्ला खाया, वह अचानक उनके गले में फंस गया. इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी.
रसगुल्ला निकालने में नहीं मिली सफलता मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हालत गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चिकित्सकों के अनुसार, गले में खाद्य पदार्थ फंस जाने से सांस का रास्ता बंद हो गया था, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.







