
होर्मुज पार कर भारत आ रहे LPG से भरे 2 जहाज, देखें विदेश मंत्रालय का बयान
AajTak
ईरान की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारतीय जहाजों को निकलने का रास्ता मिल गया है. 2 भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज पार कर चुके हैं. LPG से लदे दोनों तेल टैंकर भारत की ओर आ रहे हैं. जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक 16 मार्च को शिवालिक और 17 मार्च को नंदा देवी भारत पहुंच जाएंगे. देखें वीडियो.

कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यह गार्डन जबरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में, डल झील के किनारे स्थित है एवं इसमें लगभग 18 लाख ट्यूलिप के फूल लगाए गए हैं जो 70 से अधिक रंगों और किस्मों में खिलेंगे. करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह गार्डन वसंत के मौसम में अद्भुत रंगों का नजारा पेश करता है. देखें ये रिपोर्ट.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि चरणों की संख्या कम करने का फैसला विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है. राज्य में करीब 6.44 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इस बड़े चुनावी कार्यक्रम में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे.

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 फेज में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, और असम, केरल, पुडुचेरी में में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. देखें वीडियो.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.







