
बार-बार कट रही थी बिजली, जांच करने खुद खंभे पर चढ़ गए ऊर्जा मंत्री
AajTak
सीढ़ियों के सहारे खंभे पर चढ़कर ऊर्जा मंत्री तोमर खुद उसे ठीक करने लगे और वहां जमा कचरे को हटाकर साफ-सफाई की. ट्रांसफॉर्मर पर झाड़ और पेड़ों की झाडि़यां को बिजली सप्लाई में अवरोध माना और बिजली कंपनी के अफसरों की लापरवाही पर आम लोगों से माफी मांगी.
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर का अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला. ग्वालियर में बार-बार बिजली कटने और समय पर बिजली नहीं रहने की शिकायत से आजिज आकर वो खुद जांच करने पहुंच गए और समस्या को जानने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गए. सीढ़ियों के सहारे खंभे पर चढ़कर ऊर्जा मंत्री तोमर खुद उसे ठीक करने लगे और वहां जमा कचरे को हटाकर साफ-सफाई की. ट्रांसफॉर्मर पर झाड़ और पेड़ों की झाडि़यों को बिजली सप्लाई में अवरोध माना और बिजली कंपनी के अफसरों की लापरवाही पर आम लोगों से माफी मांगी. बिजली नहीं मिलने की शिकायत से नाराज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा कि जहां भी ट्रिपिंग होगी वहां जाकर निरीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ी तो प्रशासनिक सर्जरी भी होगी. उन्होंने पीएस और एमडी को लोगों को सही तरीके से बिजली पहुंचाने का निर्देश भी दिया. बता दें कि ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर के ही रहने वाले हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











