
बारिश से बेहाल दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ी, दर्ज किया गया सीजन का सबसे ठंडा दिन
AajTak
गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 3 डिग्री का अंतर रहा. पिछले 12 घंटों में सफदरजंग में करीब 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. दिल्ली में ठंड और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
उत्तर भारत को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है और कड़ाके की सर्दियों का दौर जारी है. पहाड़ों ने बर्फ की चादरें तान ली हैं और मैदानी इलाका, बेमौसम बरसात से तर हो रहा है, लिहाजा यहां ठिठुरन बढ़ गई है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से पारा गिर गया है और वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के बाद ठंड में और इज़ाफा होगा. इस बीच दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का पहला कड़ाके का सर्द दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया.
कहां कितना रहा तापमान सफदरजंग:
अधिकतम तापमान: 14.6 डिग्री सेल्सियस 24 घंटे में बदलाव: -9.5 डिग्री सामान्य से अंतर: -5.8 डिग्री
पालम:
अधिकतम तापमान: 14.9 डिग्री सेल्सियस 24 घंटे में बदलाव: -6.9 डिग्री सामान्य से अंतर: -5.5 डिग्री
तापमान में गिरावट

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









