
बारिश रुकने की मांगी मन्नत तो साफ हो गया मौसम... भक्त ने खुश होकर सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का रावण
AajTak
Chittorgarh: दशहरे पर शाम होने के साथ ही दहन का समय निकट आया तभी आसमान में फिर बादल छा गए और बरसात की संभावना शुरू हो गई, लेकिन इससे पहले भगवान ने पुतले बनाने वाले भक्त की गुहार सुनी, और रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन हो गया.
Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले स्थित भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर सोने और चांदी की वस्तुएं भेंट करने आते हैं. ऐसे ही एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर चांदी से बना दशानन भेंट स्वरूप चढ़ाया है. बीते वर्ष दशहरे के मौके पर बादल छा गए थे और बरसात के कारण रावण दहन पर संकट हो मंडरा गया था. तब रावण के पुतले निर्माण करने वाले ठेकेदार ने भगवान सांवलिया सेठ से गुहार लगाई थी कि बरसात रुके और रावण दहन हो जाए. मनोकामना पूरी होने पर ठेकेदार ने सांवलियाजी मंदिर में चांदी से बना दस सिर वाला रावण भेंट किया.
दरअसल, गत 12 अक्टूबर को जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित दशहरा मेले में रावण दहन का कार्यक्रम था. मौसम में लगातार बदलाव के चलते 11 अक्टूबर को रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले के निर्माता ने सांवलिया जी के दर पर बरसात रुकने और मौसम साफ करने की मन्नत मांगी थी.
मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताने के बाद भी बरसात रुक गई. इस पर छोटूलाल ने तत्काल कार्य शुरू कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़ा करना शुरू कर दिया.
शाम होने के साथ ही दहन का समय निकट आया तभी आसमान में फिर बादल छा गए और बरसात की संभावना शुरू हो गई, लेकिन इससे पूर्व भगवान ने उनकी सुनी और रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का दहन हो गया.
ऐसे में ठेकेदार ने मन ही मन भगवान सांवलिया सेठ का आभार जताया. मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ के दरबार में चांदी का रावण चढ़ाया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







