
बारिश पर ब्रेक! अब बढ़ेगा पारा... दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का असर, 30 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा तापमान
AajTak
फरवरी में अब आने वाले दिनों में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है. इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के साथ‑साथ हरियाणा में पारा 30°C तक पहुंच सकता है. जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. दिल्ली के तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है.
पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के कॉम्बिनेशन से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिला है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश हुई है. लेकिन पूर्वी राजस्थान और वेस्ट हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम पर अच्छा खासा असर देखने को मिला है. कई जगहों पर ओले गिरे, गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चली, लेकिन अब मौसम में सुधार आ चुका है. अब फरवरी के बाकी दिनों में किसी मजबूत मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है. किसी बड़े मौसम सिस्टम के न होने के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिलने वाला है. बादल कम होने और धूप तेज रहने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा. यह भी पढ़ें: अब बारिश के चांस कम... आसमान रहेगा साफ! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मीदिल्ली-हरियाणा में बढ़ेगा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार नई दिल्ली सफदरजंग में 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31°C पहुंच सकता है. 20 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.
वही, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा से लगे इलाकों में तापमान 30°C से भी ऊपर जा सकता है. जबकि रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रह सकता है. हिसार और अमृतसर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान अभी भी 8 से 9°C तक रहने की संभावना जताई जा रही है.
इन मैदानी इलाकों में फसल कटाई का समय आमतौर पर मार्च से मई के बीच रहता है. आने वाले 10 से 12 दिन खेती से जुड़ी गतिविधियों के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं. हालांकि, मार्च के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि अगले 15 दिनों में प्री‑मानसून जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







