बारिश-तेज हवाओं में पायलट का कमाल, लैंडिंग का वीडियो वायरल… लेकिन यात्री पर क्यों भड़के लोग?
AajTak
मुंबई में जारी भारी बारिश और बेहद कम विजिबिलिटी के बीच एयर इंडिया के एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो विमान में सवार एक यात्री ने रिकॉर्ड किया और इसे कैप्शन के साथ शेयर किया गया-मुंबई एयरपोर्ट लैंडिंग इन मिडस्ट ऑफ हेवी रेंस. हैट्स ऑफ टू कैप्टन नीरज सेठी फॉर लैंडिंग सेफली विद लेस विजिबिलिटी.

वीडियो में साफ दिखता है कि किस तरह तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बावजूद विमान बेहद स्थिरता से रनवे पर उतरता है. उतरते वक़्त जहाज में न के बराबर हलचल दिखी और यह बड़ी सहजता के साथ टरमैक पर लैंड हुआ. यात्रियों ने भी माना कि इतनी खराब मौसम की स्थिति में इतनी सहज लैंडिंग होना अपने आप में बड़ी बात है.
जहां एक तरफ खराब मौसम में शानदार लैंडिंग के लिए पायलट की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं वीडियो बनाने वाले यात्री पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मुश्किल हालात में पायलट को सलाम, लेकिन साफ लग रहा है कि या तो आपने या आपके बगल वाले यात्री ने फोन फ्लाइट मोड/पावर ऑफ पर नहीं किया. ये सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा खतरा है.
दूसरे ने कमेंट किया कि बिलकुल सही, मैंने भी नोटिफिकेशन पिंग्स सुने. लोग थोड़ा सा इंतजार क्यों नहीं कर सकते जब तक प्लेन पूरी तरह रुक न जाए? उस वक्त यात्रियों का ध्यान सिर्फ सुरक्षा नियमों पर होना चाहिए, न कि वीडियो रिकॉर्डिंग पर.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.