
बारिश के साथ होगी नए साल की शुरुआत, दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बदलेगा मौसम
AajTak
नए साल के आगाज के समय दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
नए साल के आगाज के समय दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर से एक पश्चिमी विभोक्ष जब निचले स्तर की पूर्वी हवाओें के संपर्क में आएगा तो इसका प्रभाव पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा. इसके कारण 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 के दौरान मध्य भारत समेत उत्तर पश्चिम इलाकों में बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर का मौसम
वहीं अगर दिल्ली के मौजूदा मौसम की बात की जाए तो इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इसलिए अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 26 दिसंबर से आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है और इस बीच तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 4 से 8 किसी रह सकती है. इसके अलावा नई दिल्ली में सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.
देश के इन इलाकों में हैं बारिश के आसार
इस समय दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. ये सर्कुलेशन बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में भी देखा जा सकता है. वहीं एक पश्चिमी विभोक्ष हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भी मौजूद है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार है. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर को सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










